22nd February History

Sun 23-Feb-2025,01:35 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

22nd February History
  • 1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म हुआ।

  • 1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ।

  • 1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

  • 1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।

  • 2005 - ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए। इसी दिन, दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।

  • 1856 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद का जन्म हुआ।

  • 1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन।

    1958 – शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/ 22nd फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

"इतिहास वो आइना है, जिसमें वर्तमान अपनी परछाईं देख सकता है और भविष्य अपनी राह तय कर सकता है।"

(22nd February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।

1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म हुआ।

1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ।

1788 – जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेनहावर का जन्म हुआ।

1821 – स्पेन ने अमेरिका को फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में बेचा।

1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपुर और बालासोर को खरीदा।

1848 – लुई फिलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।

1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।

1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

1996 - जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

1998 – जापान के नगानो शहर में 18वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन।

1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।

2005 - ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए। इसी दिन, दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।

2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।

2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

2008 - समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।

2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

(22nd February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-

1856 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद का जन्म हुआ।

1885 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म हुआ।

1889 – राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म।

1906 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी और शिक्षाविद् हुमायूं कबीर का जन्म।

1914 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म।

1920 – भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म।

1922 – प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का जन्म।

(22nd February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-

1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन।

1958 – शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।

1982 – प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन