Delhi / Delhi : दिल्ली/31 जनवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।
"सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते!"
आज (31 जनवरी) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1561: मुगल सम्राट अकबर के संरक्षक बैरम खान की गुजरात के पाटन में हत्या कर दी गई।
1599: ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।
1606: ब्रिटेन में गद्दी के खिलाफ साजिश रचने वाले गाइफैक्स को मौत की सजा दी गई।
1850: चीन में ताए पिंघा (जनता का संकल्प) नामक सबसे बड़ा जन आंदोलन शुरू हुआ।
1865: अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वें संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई।
1884: अफ़गानिस्तान के अमीर को रूसी सेना ने पकड़ लिया।
1893: अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया था।
1915: ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के विरुद्ध जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
1957: अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।
1958: अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।
1962: अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया था।
1963: मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
1966: सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के अंतर्गत मानवरहित लूना 9 अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया।
1968: अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
1968: प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश नाउरू को ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता मिली।
1971: पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 वर्षों के अंतराल के बाद टेलीफोन सेवा पुनः बहाल हुई।
1972: बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने थे।
1974: पेन अमेरिका एयरवेज़ का एक विमान अमेरिकी सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।
1979: चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया था।
1983: कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था।
1990: रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ था।
1996: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आत्मघाती हमले में 86 लोग मारे गये, 1400 घायल हुए।
2002: झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफा दिया था।
2004: पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान को अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2005: जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने थे।
2005: बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती थी।
2007: भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कंपनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कंपनी बनी थी।
2008: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 5 वर्षों के भीतर उत्तर प्रदेश को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6,168 करोड़ रुपये की लागत वाली बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
2008: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनावों के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
2010: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
2013: दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।
आज (31 जनवरी) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1868: अमेरिकी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता थियोडोर विलियम रिचर्ड्स का जन्म हुआ।
1923: भारतीय मेजर और नोबेल पुरस्कार विजेता सोमनाथ शर्मा का जन्म हुआ।
1943: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन फील्ड मार्शल फ्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ के समक्ष अपने हथियार डाल दिये।
1949: अभिनेता राजेश विवेक का जन्म हुआ था।
1975: भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म हुआ था।
1908: अताहुआल्पा युपांकी, एक अर्जेंटीना गायक, गीतकार, गिटारवादक और लेखक का जन्म हुआ।
1981: अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का जन्म हुआ था।
आज (31 जनवरी) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1961: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ था।
1968: हिंदी के निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ था।
1987: महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ था।
1988: तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ था।
2000: भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ था।
2004: प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ था।
2012: समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ था।
आज (31 जनवरी) के दिन का उत्सव-
- स्ट्रीट चिल्ड्रेन डे : स्ट्रीट चिल्ड्रेन डे सड़कों पर रहने और काम करने वाले बच्चों की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है तथा उनके अधिकारों और कल्याण की वकालत करता है।
- पिछड़ा वर्ग दिवस (भारत) : भारत में यह दिन पिछड़े वर्गों या सामाजिक और शैक्षिक रूप से वंचित समुदायों को मान्यता देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय गोरिल्ला सूट दिवस : यह मज़ेदार और अनोखा दिन गोरिल्ला सूट के आविष्कार का जश्न मनाता है, जो एक ऐसी पोशाक है जिसका उपयोग अक्सर कॉमेडी और मनोरंजन में किया जाता है।