9 March History

Mon 10-Mar-2025,03:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

9 March History
  • 1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दाँतों का पेटेंट कराया।

  • 1959 – दुनिया में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्यूयॉर्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी शुरुआत की।

  • 2004 – पाकिस्तान ने 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 'शाहीन-2' प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

  • 1956 – शशि थरूर, भारतीय लेखक और राजनेता का जन्म।

  • 1941 – जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन, प्रसिद्ध इतिहासकार और अंग्रेज़ी साहित्यकार का निधन।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/ 9 मार्च का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

"जो हो गया उसे सोचा नहीं करते जब मिल गया उसे खोया नहीं करते हासिल उन्हें होती है सफलता…. जो वक़्त और हालात पर रोया नहीं करते!!"

9 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दाँतों का पेटेंट कराया।

1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।

1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।

1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1959 – दुनिया में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्यूयॉर्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी शुरुआत की।

1967 - तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं.

1973 - उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था.

1999 - ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी.

1999 - फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।

1999 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई।

2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।

2004 – पाकिस्तान ने 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 'शाहीन-2' प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए।

2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर कानूनी कामयाबी मिली।

2008 - गोवा के राज्यपाल एस. सी. जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

2008 - मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।

2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्रॉफी जीती।

2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

9 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1864 – हरि नारायण आपटे, प्रसिद्ध मराठी उपन्यासकार, नाटककार और कवि।

1915 – डॉ. नगेन्द्र, भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

1930 – सोली जहांगीर सोराबजी, भारत के पूर्व महान्यायवादी और विधिवेत्ता।

1931 – कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक।

1934 – यूरी गैगरिन, रूसी सोवियत पायलट और कॉस्मोनॉट।

1938 – हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार और संपादक।

1956 – शशि थरूर, भारतीय लेखक और राजनेता।

1985 – पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

9 मार्च को हुए निधन

1941 – जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन, प्रसिद्ध इतिहासकार और अंग्रेज़ी साहित्यकार।

1968 – हरिशंकर शर्मा, प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

1969 – हारमसजी पेरोशा मोदी, प्रख्यात पारसी व्यापारी।

1971 – के. आसिफ, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक।

1994 – देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री।

1997 – बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधानसभा के सदस्य।