महाकुंभ 2025: संगम में स्नान के बाद PM मोदी का अगला कदम क्या?
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
![महाकुंभ 2025: संगम में स्नान के बाद PM मोदी का अगला कदम क्या?](https://admin.agcnnnews.com/UploadImages/PostImage/National_HotIssue_06022025042842.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह महाकुंभ 2025 के तहत प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। भगवा वस्त्र धारण किए पीएम मोदी ने संगम में स्नान के बाद गंगा को प्रणाम किया और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
प्रयागराज/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह महाकुंभ 2025 के तहत प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। भगवा वस्त्र धारण किए पीएम मोदी ने संगम में स्नान के बाद गंगा को प्रणाम किया और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। सुबह प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर अरैल घाट स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों बोट के जरिए संगम पहुंचे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संगम स्नान के बाद पीएम मोदी ने लेटे हनुमान जी और अक्षयवट के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने अखाड़ों के संतों और प्रमुखों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी प्रयागराज कुंभ में आ चुके हैं। 24 फरवरी 2019 को उन्होंने स्नान करने के बाद सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया था। वहीं, 13 दिसंबर 2023 को वे प्रयागराज आए थे और 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। महाकुंभ 2025 में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ा हुआ है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके थे। अब तक महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या 38 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इस बार महाकुंभ के आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त कुंभ आयोजन की वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है।