Delhi Assembly Election 2025: 5 फरवरी को दिल्ली में बड़ा बदलाव, क्या आपको पता है

Tue 04-Feb-2025,04:37 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Delhi Assembly Election 2025: 5 फरवरी को दिल्ली में बड़ा बदलाव, क्या आपको पता है Delhi Assembly Election 2025
  • 5 फरवरी को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे ताकि नागरिक निर्बाध रूप से मतदान कर सकें।

  • चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से संचालित होगी, मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए मध्यरात्रि तक अंतिम मेट्रो सेवाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

     

Delhi / New Delhi :

दिल्ली सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी और निजी कार्यालयों पर लागू होगा। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, स्वायत्त संस्थान और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इस दिन बंद रहेंगे, ताकि लोग निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 5 फरवरी (मतदान के दिन) और 8 फरवरी (मतगणना के दिन) को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में भी विशेष बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए, मेट्रो सेवाएं इन दो दिनों में सुबह 4 बजे से शुरू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे तक सभी मेट्रो लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें संचालित होंगी। इसके बाद, पूरे दिन मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य समय के अनुसार जारी रहेंगी। इसके अतिरिक्त, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात में देर से घर लौटने वाले मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए, 5 और 6 फरवरी की मध्यरात्रि तक सभी मेट्रो लाइनों पर अंतिम ट्रेन सेवाओं को बढ़ा दिया जाएगा।

इस निर्णय से चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी और मतदान का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगा।