हरियाणा में भीषण हादसा: घने कोहरे में क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 10 लोग लापता

Sat 01-Feb-2025,06:19 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

हरियाणा में भीषण हादसा: घने कोहरे में क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 10 लोग लापता
  • जब गाड़ी रतिया के गांव खाई से सरदारेवाला की ओर बढ़ रही थी, तभी घने कोहरे के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिर गई। 

  • हादसे के वक्त गाड़ी में लगभग 13-14 लोग सवार थे। 

  • गाड़ी में सवार 12 अन्य लोग नहर में गिर गए, जिनमें 10 साल का एक बच्चा भी शामिल था। 

Haryana / :

हरियाणा/ हरियाणा के फतेहाबाद में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इस घटना में 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटना बीती रात करीब 10 बजे की है जब गांव महमड़ा के कुछ लोग क्रूजर गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में जब गाड़ी रतिया के गांव खाई से सरदारेवाला की ओर बढ़ रही थी, तभी घने कोहरे के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिर गई। हादसे से पहले ड्राइवर ने छलांग लगा दी, जिससे वह बच गया, लेकिन बाद में घटनास्थल से गायब हो गया।

गाड़ी में सवार 12 अन्य लोग नहर में गिर गए, जिनमें 10 साल का एक बच्चा भी शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 55 वर्षीय बलबीर सिंह का शव बरामद किया गया है। रतिया पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही हैं। हादसे को लेकर हेड कॉन्स्टेबल गुरमीत सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, जिससे गाड़ी नहर में गिर गई। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त गाड़ी में लगभग 13-14 लोग सवार थे। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे हुए हैं। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे लोगों को खोजने का प्रयास तेज कर दिया है।