3rd February History

Mon 03-Feb-2025,04:40 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

3rd February History 3 February Ka Itihas
    • 2012 – सात भारतीय अमेरिकी, अमेरिका में हाई स्कूल के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता, अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज के 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान पाने में सफल रहे।
    • 2018 – भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता।
Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/3 फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

इतिहास साक्षी है कि जो राष्ट्र अपने अतीत से सीखते हैं, वे अपने भविष्य को संवारते हैं। जो भूलते हैं, वे वही गलतियाँ दोहराने को मजबूर हो जाते हैं।"

3 फरवरी का ऐतिहासिक घटनाएँ
1503 – पुर्तगालियों और उस्मानों के बीच भारत के दीव (अब एक केंद्र शासित प्रदेश) में दीव की लड़ाई हुई।
1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निज़ाम को बुरी तरह पराजित किया।
1815 – दुनिया का पहला पनीर उत्पादन कारखाना स्विटज़रलैंड में खोला गया।
1821 – ब्रिटिश चिकित्सक एलिजाबेथ ब्लैकवेल का जन्म हुआ, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में चिकित्सा की डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
1925 – बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
1909 – थाई कपड़ा कलाकार पायोम सिनावत का जन्म हुआ।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज़ नहर पर जर्मनी और ओटोमन शासन की संयुक्त सेनाओं ने हमला किया।
1916 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई।
1925 – मुंबई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा शुरू हुई।
1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने की शुरुआत।
1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1943 – जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टेलिनग्राद का खूनी युद्ध समाप्त हुआ।
1945 – रूस जापान के विरुद्ध द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल होने के लिए सहमत हुआ।
1954 – प्रयाग में आयोजित कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में 500 से अधिक लोगों की जान चली गई।
1958 – बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।
1969 – रूस का चालक रहित अंतरिक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पूरी तरह कंट्रोल में उतरने वाला पहला यान बना।
1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन।
1988 – भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1995 – अंतरिक्ष यात्री एलीन कोलिन्स अंतरिक्ष शटल का संचालन करने वाली पहली व्यक्ति बनीं।
1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार।
1999 – विश्व आर्थिक मंच की 29वीं वार्षिक बैठक स्विटजरलैंड के दावोस में संपन्न हुई।
1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल को पुनर्जीवित किया गया।
2003 – आतंकवाद के विरुद्ध भारत ने उजबेकिस्तान के साथ मिलकर संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – भारत के प्रथम सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
2006 – मिस्र का जहाज अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007 – चीन ने बहुउद्देशीय नेविगेशन उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया।
2007 – इराकी राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 135 लोग मारे गये।
2008 – महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर के चोरी हुए नोबेल पुरस्कार के बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी के 11 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस भंडार पाए गए।
2009 –ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गरीबी उन्मूलन के लिए एक नया फार्मूला तैयार किया।
2009 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी खरीदी।
2012 – सात भारतीय अमेरिकी, अमेरिका में हाई स्कूल के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता, अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज के 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान पाने में सफल रहे।
2017 – चेन्नई बंदरगाह पर दो तेल जहाज टकराये, जिससे बड़े पैमाने पर तेल रिसाव हुआ।
2018 – भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता।

3 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1816 – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्म।
1938 – भारत की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।
1963 – रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म।
1980 – भारतीय डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्म।
1983 – भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्म।

3 फरवरी को हुए निधन
1969 – पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
1978 – महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
1979 – हिंदी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन।
2010 – ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का निधन।
2012 – निर्देशक राज कंवर का निधन।
2016 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन।

इतिहास में 3 फरवरी के महत्वपूर्ण दिन 
राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस (यू.एस.ए.) : संयुक्त राज्य अमेरिका में चिकित्सा की डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला डॉ. एलिजाबेथ ब्लैकवेल के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाता है।

चार पादरी दिवस (यू.एस.ए.) : यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चार अमेरिकी सेना के पादरियों के वीरतापूर्ण कार्य की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने एस.एस. डोरचेस्टर के डूबने के दौरान अन्य सैनिकों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।