₹300 के विवाद ने ली युवक की जान, नागपुर में खौ़फनाक हत्या!
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
नागपुर के शांतिनगर इलाके में रविवार दोपहर ₹300 को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में 30 वर्षीय शुभम हर्ने की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कावरापेठ के रहने वाले दो सगे भाइयों, 28 वर्षीय प्रयाग असोले और 26 वर्षीय अक्षय असोले को गिरफ्तार कर लिया है।
नागपुर/ नागपुर के शांतिनगर इलाके में रविवार दोपहर ₹300 को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में 30 वर्षीय शुभम हर्ने की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कावरापेठ के रहने वाले दो सगे भाइयों, 28 वर्षीय प्रयाग असोले और 26 वर्षीय अक्षय असोले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शुभम और प्रयाग अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में शराब और गांजा पीते थे।
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब अक्षय ने दो दिन पहले ₹300 का एक टी-शर्ट ऑनलाइन खरीदा था, लेकिन फिट न आने पर उसने इसे शुभम को दे दिया। बाद में जब अक्षय ने पैसे मांगे, तो शुभम ने पहले मना कर दिया और फिर ₹300 फेंककर दे दिए, जिससे दोनों में बहस हो गई। गुस्से में शुभम ने अक्षय को थप्पड़ मार दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। जब यह बात प्रयाग को पता चली, तो वह बेहद गुस्से में था। रविवार सुबह उसने शुभम को बातचीत के बहाने बाहर बुलाया। दोनों कावरापेठ फ्लाईओवर पर पहुंचे, जहां बहस के दौरान प्रयाग ने अचानक पॉकेट में रखा कटर निकाला और शुभम की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा, जबकि प्रयाग और अक्षय मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शुभम को मयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि शुभम, प्रयाग और अक्षय तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।