बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश, GDP ग्रोथ 6.3%-6.8% रहने का अनुमान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली टिकट छूट दोबारा बहाल किए जाने की चर्चा है।
बजट में टैक्स स्लैब, महंगाई पर राहत और अन्य बड़े ऐलानों की भी उम्मीद है।
New Delhi/ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इससे पहले आज आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2025) संसद में पेश किया गया, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति और विकास दर का विश्लेषण किया गया। सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.3% से 6.8% के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, GST संग्रह में 11% की वृद्धि का अनुमान है, जो 10.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
बजट 2025 से लोगों को कई उम्मीदें हैं। खासकर, रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली टिकट छूट दोबारा बहाल किए जाने की चर्चा है। 2019 तक मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में पुरुषों को 40% और महिलाओं को 50% की छूट मिलती थी, जिसे 2020 में कोरोना महामारी के कारण बंद कर दिया गया था। इसके पुनर्बहाली की मांग लंबे समय से हो रही है। इसके अलावा, कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पिछले बजट में किए गए बदलाव लोगों को पसंद नहीं आए थे, इसलिए इस बार सरकार इसमें सुधार कर सकती है। जब कोई व्यक्ति प्रॉपर्टी, शेयर या म्यूचुअल फंड बेचता है, तो उसे हुए मुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्स देना होता है। यह शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन में बंटा होता है। बजट में टैक्स स्लैब, महंगाई पर राहत और अन्य बड़े ऐलानों की भी उम्मीद है। वित्त मंत्री कल सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी, जिससे साफ होगा कि सरकार ने आम जनता को क्या तोहफे दिए हैं।