अपराधियों का चल रहा बोलबाला, हरियाणा में गोलीबारी, काँग्रेस प्रत्यासी घायल

Fri 20-Sep-2024,06:27 PM IST +05:30
अपराधियों का चल रहा बोलबाला, हरियाणा में गोलीबारी, काँग्रेस प्रत्यासी घायल अपराधियों का चल रहा बोलबाला, हरियाणा में गोलीबारी, काँग्रेस प्रत्यासी घायल
  • कालका विधानसभा क्षेत्र में रायपुर रानी के पास भरौली गाँव से प्रदीप चौधरी का काफिला गुजर रहा था।

  • गोल्डी खेड़ी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थक है। उसको 2 गोली लगी हैं।

Haryana / Hodal :

हरियाणा/हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान अपराधियों का बोलबाला है। बीते एक सप्ताह के अंदर हरियाणा में दो गैंगवार की घटनाए हो चुकी है। इसी बीच आज 20 सितंबर, शुक्रवार को कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग हुई है। जिसमें एक समर्थक को गोली लगी है। सूत्रों के मुताबिक, कालका विधानसभा क्षेत्र में रायपुर रानी के पास भरौली गाँव से प्रदीप चौधरी का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान काफिले पर ही फायरिंग हो गई।

इस गोलीबारी में कांग्रेस प्रत्यशी प्रदीप चौधरी सुरक्षित हैं, हालांकि उनके एक समर्थक को गोली लगी है। जिसका नाम गोल्डी खेड़ी बतौया जा रहा है। गोल्डी खेड़ी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थक है। उसको 2 गोली लगी हैं। गंभीर हालत मे उसे चंडीगढ पीजीआई इलाल के लिए रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद प्रदीप चौधरी ने चुनाव प्रचार संबन्धित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। चौधरी चंडीगढ पीजीआई के लिए रवाना हो गए है।

पुलिस ने इस मामले में केस कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खँगालने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार लार लिया जाएगा।