हिंदी विश्वविद्यालय बचाओ अभियान: तीसरा दिन, प्रयागराज पहुंची माटी अर्पण न्याय यात्रा

Fri 18-Oct-2024,11:07 AM IST +05:30
हिंदी विश्वविद्यालय बचाओ अभियान: तीसरा दिन, प्रयागराज पहुंची माटी अर्पण न्याय यात्रा हिंदी विश्वविद्यालय बचाओ अभियान: तीसरा दिन, प्रयागराज पहुंची माटी अर्पण न्याय यात्रा
  • बापू की तपोभूमि से बापू कुटी में सत्य की माटी को स्मरण करते हुए यात्रा का कारवां वर्धा, नागपुर, जबलपुर, रीवा होते हुए प्रयागराज पहुंचा है।

  • शिक्षा मंत्री को दीक्षाभूमि और सेवाग्राम की पवित्र मिट्टी सौंपी जाएगी।

Uttar Pradesh / Prayagraj (Allahabad) :

हिंदी विश्वविद्यालय बचाओ अभियान माटी अर्पण न्याय यात्रा दिन-3 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शहीद श्री लाल पद्मधर को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए।

माटी अर्पण न्याय पद यात्रा का तीसरा दिन, दलित विचारक, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के सह-आचार्य डॉ. धरवेश कठेरिया हिंदी विश्वविद्यालय बचाओ अभियान माटी अर्पण न्याय यात्रा के तहत प्रयागराज पहुंचे। यहाँ उन्होंने शहीद श्री लाल पद्मधर को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। इससे पहले चंद्रशेखर आजाद पार्क में माटी अर्पण न्याय यात्रा के नेतृत्वकर्ता डॉ. धरवेश कठेरिया ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको प्रणाम किया। वहीं, डॉ. नरेंद्र दिवाकर, डॉ. विजय कनौजिया, जाबिर और शैलेन्द्र ने डॉ. कठेरिया को संविधान की पुस्तक भेंट कर यात्रा को समर्थन दिया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित संग्रहालय के सहायक वामन वानखेड़े से शिष्टाचार भेंट हुई।

बताते चलें कि देश के शिक्षा संस्थानों में हो रहे भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ डॉ. कठेरिया की पदयात्रा जारी है। यात्रा संविधान और शिक्षा नीति की रक्षा के लिए और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हो रही है। 17 अक्टूबर को पदयात्रा का तीसरा दिन है।

बापू की तपोभूमि से बापू कुटी में सत्य की माटी को स्मरण करते हुए यात्रा का कारवां वर्धा, नागपुर, जबलपुर, रीवा होते हुए प्रयागराज पहुंचा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ माटी अर्पण न्याय यात्रा आगे अयोध्या, लखनऊ, और मथुरा से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के पूर्ण होने पर, राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन अर्पित करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री को दीक्षाभूमि और सेवाग्राम की पवित्र मिट्टी सौंपी जाएगी।