राजकीय बाल (बालिका) सुधारगृह प्रयागराज में हुआ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

Fri 11-Oct-2024,06:32 PM IST +05:30
राजकीय बाल (बालिका) सुधारगृह प्रयागराज में हुआ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन राजकीय बाल (बालिका) सुधारगृह प्रयागराज में हुआ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन
  • लड़कियां आज लड़कों से एक कदम आगे हैं-  मुख्य अतिथि।

  • कौशाम्बी के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Uttar Pradesh / Kaushambi District :

उत्तरप्रदेश/आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब और क्यों मनाया जाता है के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लड़कियां आज लड़कों से एक कदम आगे हैं, लेकिन आज भी वह भेदभाव की शिकार हैं और इसी भेदभाव को मिटाने के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए भी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम "गर्ल्स विजन फ़ॉर द फ्यूचर" अर्थात भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण' है। जो कि लड़कियों की आवाज की शक्ति और भविष्य के लिए दृष्टि से प्रेरित तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता और सतत आशा, दोनों को व्यक्त करता है।

भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों के अंतर्गत महिलाओं को दिए गए अधिकारों, पी सी पी एन डी टी, पॉश, पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम जी ने बताया कि इस खास दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं यानी नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे भी देश और समाज के विकास में योगदान दे सकें। देश एवं दुनिया में लड़कियों के लिये ज्यादा समर्थन और नये मौके देने के लिये इस उत्सव की विशेष प्रासंगिकता है। लड़कियों को शिक्षित और सशक्त करना न केवल उनके लिए उपयुक्त है बल्कि यह उनके परिवारों, समुदायों और पूरे समाज पर सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। राजकीय बाल(बालिका)सुधार गृह, प्रयागराज प्रभारी नीतू यादव, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, कौशाम्बी ममता कश्यप, सदस्य बाल कल्याण समिति कौशाम्बी विन्देश्वरी प्रसाद जी ने विषय के परिप्रेक्ष्य में अपनी बात रखी। राजकीय बाल (बालिका) सुधार गृह की संवासिनियों ने गीत, नृत्य और स्पीच के जरिए मनमोहक प्रस्तुति दी।  इस अवसर पर कर्मचारियों बौर संवासिनियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नरेन्द्र दिवाकर ने किया ममता देवी ने अतिथियों का आभार जताया।