जनपद न्यायालय कौशाम्बी में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Fri 11-Oct-2024,06:19 PM IST +05:30
जनपद न्यायालय कौशाम्बी में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जनपद न्यायालय कौशाम्बी में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
  • हाल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का अयोजन किया।

  • टेली मानस हेल्प लाइन नम्बर पर काउसिंलग हेतु कॉल कर निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है परामर्श।

Uttar Pradesh / Kaushambi District :

उत्तरप्रदेश/दिनांक 10.10.2024 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश, कौशाम्बी श्री अनुपम कुमार के निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायालय नई बिल्डिंग स्थित हाल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादकारी एवं अगन्तुको हेतु सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित आये चिकित्सकों द्वारा न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादकारी एवं अगन्तुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके उपरान्त माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा मानसिक स्वास्थ और कार्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए भारत सरकार द्वारा टेली मानस हेल्प लाइन नम्बर पर काउसिंलग के लिए 24 घंटे 7 दिवस काल कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

श्रीमान् अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण के साथ कार्य संपादित करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी। श्रीमान् विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा अपने मानसिक स्वास्थ का ख्याल कैसे रखना चाहिये के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त संगोष्ठी में उपस्थित मनोचिकित्सक डा० नितेश सिंह द्वारा बच्चों और किशोरों के भावनात्मक और व्यवहार संबन्धित विकार एवं मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया गया। डा० अरविन्द कनौजिया द्वारा बताया गया कि हमारी जीवन शैली ही हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को वृहदरूप से प्रभावित करती है। इसी क्रम में वन अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक महदी अली राजपूत द्वारा यह बताया गया कि वन अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है जो मानसिक रूप से मंदित व्यक्तियों को आश्रय प्रदान करती है और उनके द्वारा मानसिक मंदितों से कैसे व्यवहार किया जाय इस संबन्ध में प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश
महोदय एंव समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं अन्य अगन्तुक उपस्थित रहें।