Mumbai: 25 साल पुरानी महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद तोड़ने पहुंची BMC, मचा हंगामा

Sat 21-Sep-2024,06:44 PM IST +05:30
Mumbai: 25 साल पुरानी महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद तोड़ने पहुंची BMC, मचा हंगामा 25 साल पुरानी महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद तोड़ने पहुंची BMC, मचा हंगामा
  • भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

  • दुनिया के सबसे बड़े स्लम इलाके धारावी में 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी एक मस्जिद है। 

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर तनाव फैला गया है। अवैध निर्माण की सूचना पर बृहन्नमुंबई नगर निगम (BMC) तोड़फोड़ करने पहुंची। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। निगम की गाड़ियां में तोड़फोड़ भी की गई है। हालत को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “लोगों ने अधिकारियों को उस गली में प्रवेश करने से रोक जहां मस्जिद मौजूद है।” अधिकारी ने बताया कि, भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। बात दें कि, घनी आबादी वाली कॉलोनी धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माना जाता है।

दुनिया के सबसे बड़े स्लम इलाके धारावी में 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी एक मस्जिद है, जिसका नाम महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद है। आरोप है कि इसमें अवैध निर्माण किया गया है। इसको गिराने के लिए BMC ने नोटिस दिया था। हालाँकि, इस नोटिस का जवाब ना ही किसी मस्जिद कमिटी की ओर से दी गई और ना ही किसी मुस्लिम संगठन ने दिया।

आखिरकार BMC ने इसे गिराने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार (20 सितंबर 2024) की रात से ही सड़कों पर बैठ गए और पूरे रास्ते को जाम कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि मस्जिद बहुत पुरानी है । इसलिए इसे नहीं तोड़ा जाना चाहिए। 

हालाँकि, BMC की गाड़ियां जब अवैध निर्माण कोई तोड़ने पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान उन्होनें जमकर नारेबाजी भी की। इस पथराव में कितने लोग घायल हए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीँ, पुलिस आधिकारी मुस्लिम की पथराव नहीं करने और ट्रैफिक नहीं रोकने का आग्रह किया है।

कहा जा रहा है कि ये सारा हंगामा एक चिठ्ठी के समाने आने के बाद हुआ। धारावी इलाके में आई चिठ्ठी में लिखा गया है कि ‘मस्जिद गिराने के लिए BMC की टीम पुलिस के साथ 21 सितंबर को सुबह 9 बजे आने वाली है। इसलिए आप सभी लोगों से गुजारिश है कि मस्जिद की हिफाजत के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में जमा हो। ‘इसके बाद भारी संख्या में लोग धारावी में जमा हो जाए।

वहीं, मस्जिद पर कार्यवाई को रुकवाने के लिए काँग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BMC की डिमोलीशन की नोटिस को लेकर मुलाकात की और लोगों की भावनाओं से अवगत कराया।