Bangladeshi Porn star Riya Barde arrested: पॉर्न स्टार रिया बर्डे का हुआ पर्दाफाश, अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat 28-Sep-2024,08:03 PM IST +05:30
Bangladeshi Porn star Riya Barde arrested: पॉर्न स्टार रिया बर्डे का हुआ पर्दाफाश, अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार Bangladeshi Porn star Riya Barde
  • पॉर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर रिया बर्डे, अरविन्द बर्डे की बेटी है। उनकी माँ का नाम अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख है। रिया बर्डे का भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन ऋतु शेख है।

  • बांग्लादेशी ऐडल्ट फिल्म एक्ट्रेस रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख राज कुन्द्रा के प्रोडक्शन में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा गहन वशिष्ठ के साथ भी वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है।

Maharashtra / Thane :

मुंबई/ रिया बर्डे पेशे से एक पॉर्न स्टार है जो बांग्लादेशी नागरिक है। फर्जी दस्तावेज बनाकर वह भारत में रह रही थी। परंतु ठाणे पुलिस को सूचना मिलते ही उचित कार्यवाही करते हुए पॉर्न स्टार रिया बर्डे को अवैध तरीके से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बांग्लादेशी ऐडल्ट फिल्म एक्ट्रेस रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख राज कुन्द्रा के प्रोडक्शन में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा गहन वशिष्ठ के साथ भी वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक रिया बर्डे की पहचान को लेकर एक साल पहले से ही जांच पड़ताल शुरू हो चुकी थी। उनके जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल लिविंग प्रमाणपत्र और पासपोर्ट में लिखे जन्म स्थान तीनों मैच नहीं कर रहे थे। किसी में पश्चिम बंगाल का नार्थ 24 परगना, किसी में हुगली तो किसी में अमरावती जिले का अचलपुर बताया गया था। आपको बात दें कि इससे पहले उन्हें वेश्यावृत्ति से संबंधित मामले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

कौन है रिया बर्डे

पॉर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर रिया बर्डे, अरविन्द बर्डे की बेटी है। उनकी माँ का नाम अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख है। रिया बर्डे का भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन ऋतु शेख है। मिली जानकारी के अनुसार रिया की माँ ने भी भारतीय नागरिकता पाने के लिए अमरावती के अरविन्द बर्डे से शादी की थी और उसके बाद भारत में ही रहने लगी। फिलहाल रिया के माता-पिता अभी कतर में रहते हैं।