जबलपुर में माटी अर्पण न्याय यात्रा का कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने किया स्वागत

Wed 16-Oct-2024,08:27 PM IST +05:30
जबलपुर में माटी अर्पण न्याय यात्रा का कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने किया स्वागत जबलपुर में माटी अर्पण न्याय यात्रा का किया गया स्वागत
  • माटी अर्पण न्याय यात्रा के दौरान कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने डॉ. धरवेश कठेरिया का स्वागत किया।

  • यात्रा का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

जबलपुर/माटी अर्पण न्याय पद यात्रा का दूसरा दिन, दलित विचारक, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के सह-आचार्य डॉ. धरवेश कठेरिया का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के अध्यक्ष अजय झारिया ने स्वागत किया!

बताते चलें कि देश के शिक्षा संस्थानों में हो रहे भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ डॉ. कठेरिया की पदयात्रा जारी है। यात्रा संविधान और शिक्षा नीति की रक्षा के लिए और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हो रही है। 16 अक्टूबर को पदयात्रा का दूसरा दिन है। डॉ. कठेरिया आज जबलपुर पहुंचे, जहाँ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के अध्यक्ष अजय झारिया, महासचिव सुखदीन कटारे, कोषाध्यक्ष मोहन रैकवार जी, उपाध्यक्ष श्री अनिल धनगर जी, सहायक कुलसचिव, श्री ज्योति खराड़ी, श्री लक्ष्मन गोंड, श्री हिदेश परोजी , श्री राजू शैगोकर, श्री चक्रेश अहिरवार, सहायक कुलसचिव श्रीमती सुनीता देवडी , श्री शुभम कठहोते, भीमसेन रैदास, दीपक नाहिर सहित अनेक कर्मचारी, अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l 

बापू की तपोभूमि से बापू कुटी में सत्य की माटी को स्मरण करते हुए यात्रा का कारवां नागपुर होते हुए जबलपुर पहुंचा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ माटी अर्पण न्याय-यात्रा आगे प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, और मथुरा से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के पूर्ण होने पर, राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन अर्पित करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री को दीक्षाभूमि और सेवाग्राम की पवित्र मिट्टी सौंपी जाएगी।