बजट सत्र 2024 क्यों है इतना खास, जानिए इन सात बिंदुओं से
इस बार वंदे भारत पर सरकार का पूरा फोकस रहेगा, भारतीय रेलवे में 40 हजार बोगियां अपग्रेड की जाएंगी।
अगले 5 वर्षों में दो करोड़ अतिरिक्त मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
01 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। नई संसद भवन में यह मोदी सरकार का पहला बजट सत्ररहा। Budget 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश में 3 हजार नए ITI संस्थान खोले गए हैं और 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ हीयह भी बताया कि देश में 390 विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। वहीं इस दौरान 7 IIT, 16 IIIT, 15 एम्स और 7 IIM भी खोले गए हैं।
तो चलिए अब जानते हैं इस वर्ष के यूनियन बजट में आखिर क्या रहा खास:-
- पीएम गति शक्ति योजना के तहत तीन रेलवे कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए बनाए जाएंगे।
- देश की विमान कंपनियां पूरे एक हजार नए विमान खरीदेगी।
- लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया है।
- इस बार वंदे भारत पर सरकार का पूरा फोकस रहेगा, भारतीय रेलवे में 40 हजार बोगियां अपग्रेड की जाएंगी।
- वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP का 5.1 फीसद रहने का अनुमान है।
- इस साल मौजूदा कर दरों व आयात दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परंतु प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 साल में तीन गुना बढ़ा है और आयकरदाता 2.4 गुना बढ़े हैं।
- अगले 5 वर्षों में दो करोड़ अतिरिक्त मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि मोरारजी देसाई के बाद निर्मला सीतारमण जी ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार लगातार बजट पेश करने का मौका मिला। आपको बता दें कि 1.4 करोड़ युवाओं को सरकार के स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिला है।