विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) पर केंद्रित है देश की उच्च शिक्षा प्रणाली, जानिए कैसे?

Thu 10-Oct-2024,06:06 PM IST +05:30
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) पर केंद्रित है देश की उच्च शिक्षा प्रणाली, जानिए कैसे? UGC-University Grants Commission
  • यह विश्वविद्यालयों को अनुदान प्रदान करने के साथ-साथशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • आयोग का गठन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था। 

Delhi / New Delhi :

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC-University Grants Commission) भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नियामक और विकास कार्य करता है। यह आयोग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है और उनके मानकों को नियंत्रित करता है। यह आयोग शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और भारत में उच्च शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिएयूजीसी का कार्य भारत में उच्च शिक्षा के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना 1956 में हुई थी। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना और इसके विकास को सुनिश्चित करना है।

आयोग का गठन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था। यह कदम भारत में उच्च शिक्षा के मानकों को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया था। आयोग ने अब तक कई महत्वपूर्ण पहल की हैं जिनसे देश की शिक्षा व्यवस्था को काफी लाभ पहुंचा है।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भारत में उच्च शिक्षा को विनियमित और प्रोत्साहित करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है।

यूजीसी का मुख्य कार्य है:

- यूजीसी के प्रमुख कार्यों में से एक है भारत में सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूल को मान्यता देना है।

- विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को वित्तीय सहायता प्रदान करना

- उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए नीतियों और दिशानिर्देशों को तैयार करना

- शैक्षिक मानकों और गुणवत्ता को बनाए रखना और शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रण करना।

- शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करना

- शिक्षकों और छात्रों के लिए अवसर पैदा करना

- यूजीसी हीं राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा यानि की National Eligibility Test (NET) का आयोजन करता है जिसमे उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज में अध्यापकों की पद पर नियुक्ति होती है।

यूजीसी का यह महत्वपूर्ण कार्य भारत में उच्च शिक्षा को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विश्वविद्यालयों को अनुदान प्रदान करने के साथ-साथशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। इसके अलावा इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।