छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बीजेपी की प्रचंड जीत
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।
Chhatisgarh/नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वोट काउंटिंग की शुरुआत से ही बीजेपी ने बढ़त बना ली थी और अंत में कांग्रेस का लगभग सफाया कर दिया। राज्य की 10 नगर पालिक निगम सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगर पालिका की सीटों में 36 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया, जबकि 8 कांग्रेस और 5 अन्य के खाते में गईं।
114 नगर पंचायतों के नतीजे भी आ रहे हैं, जिसमें भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बार पहली बार ईवीएम के माध्यम से नगर निकाय चुनाव कराए गए थे। चुनाव में कुल 22,00,525 पुरुष और 22,73,232 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए कुल 5,970 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 1,531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील घोषित किए गए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, "यह जनता का आशीर्वाद है। मतदाताओं ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, हम उसे पूरी तरह निभाएंगे। ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादे शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे।"