अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी: अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई

Thu 06-Feb-2025,02:07 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी: अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई
  • हरियाणा के 33, गुजरात के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 नागरिक शामिल हैं।

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा, और इस दिशा में तेजी से कार्रवाई हो रही है। 

American Samoa / :

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को आज भारत वापस भेज दिया गया। इनमें हरियाणा के 33, गुजरात के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 नागरिक शामिल हैं। यूएस मिलिट्री का सी-17 विमान इन भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा, लेकिन इसे पैसेंजर टर्मिनल की बजाय एयरफोर्स एयरबेस पर ले जाया गया। विमान ने 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका से उड़ान भरी थी। यह पहली बार है जब अवैध प्रवासियों को भेजने के लिए अमेरिकी मिलिट्री विमान का उपयोग किया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा, और इस दिशा में तेजी से कार्रवाई हो रही है। भारत के लिए यह पहला मौका है जब अमेरिका ने अपने विमान से अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया। 

इनमें से कुछ नागरिकों को सड़क मार्ग से उनके घर भेजा जाएगा, जबकि कुछ को हवाई मार्ग से उनके राज्यों तक पहुंचाया जाएगा। यह घटना उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो अवैध रूप से अमेरिका जाने का सपना देख रहे हैं। अगर अमेरिका जाना है, तो वैध दस्तावेजों के साथ ही जाएं ताकि इस तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।