16th February History

Mon 17-Feb-2025,02:14 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

16th February History
  • यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

  • 2010 में 16 फरवरी के ही दिन हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/ 16 फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

"अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो— डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम"

(16th February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।

1918 – लिथुआनिया ने खुद को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया।

1959 – फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को हराकर क्यूबा की सत्ता संभाली।

1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।

1982 – जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला आयोजन कलकत्ता में हुआ।

1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तगाल के पहले असैनिक राष्ट्रपति चुने गए।

1987 – भारतीय नौसेना में पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने वाली मिसाइल शामिल की गई।

1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत। 2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।

2001 – इराक पर अमेरिकी और ब्रिटिश विमानों ने हमला किया।

2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।

2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।

2008 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिराज विमान हादसे का शिकार हुआ।

2008 – मध्य प्रदेश शासन ने पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया।

2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारंभ किया।

2009 – पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने वर्ष 2009-2010 का अंतरिम बजट पेश किया।

2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

* गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया।

* राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिये यह पुरस्कार दिया गया।

2013 - पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।

(16th February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-

1822 – भारत विद्या के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का जन्म।

1941 – भारतीय अभिनेता आई.एस. जौहर का जन्म।

1941 – उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग इल का जन्म।

(16th February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-

1944 – हिंदी सिनेमा के पितामह दादासाहब फालके का निधन।

1956 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन।

2016 – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन।