दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी, रेखा गुप्ता ने संभाली कमान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
समारोह में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए।
रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा एबीवीपी से शुरू हुई थी। वह दो बार पार्षद और दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं। उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी घनिष्ठ संबंध रहे हैं।
दिल्ली/ दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में वापसी की है। आज (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं, इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया था।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल में जाट, पंजाबी और पूर्वांचली समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधने की कोशिश की है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता मौजूद रहे। समारोह में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए।
रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा एबीवीपी से शुरू हुई थी। वह दो बार पार्षद और दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं। उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी घनिष्ठ संबंध रहे हैं। रेखा गुप्ता अपनी बेबाकी और स्पष्ट विचारों के लिए जानी जाती हैं, और उन्हें बीजेपी की मुखर नेता के रूप में देखा जाता है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार रात उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी थी।
शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों को उनके मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो चुका है।