US: ट्रंप सरकार में वीडियो कॉल से हो रही छंटनी, करीब दो लाख कर्मचारी प्रभावित

Sun 16-Feb-2025,01:04 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

US: ट्रंप सरकार में वीडियो कॉल से हो रही छंटनी, करीब दो लाख कर्मचारी प्रभावित
  • अमेरिकी सरकार के आंतरिक विभाग से करीब 2300 कर्मचारियों को हटाया गया। यह कर्मचारी सार्वजनिक भूमि, राष्ट्रीय उद्यानों और तेल-गैस के पट्टों के प्रबंधन से जुड़े थे।

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कर्मचारियों को वीडियो कॉल के माध्यम से नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि कुछ को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी गई।

  • कई कर्मचारियों को सिर्फ 30 मिनट का समय देकर अपने कार्यालय छोड़ने का निर्देश दिया गया।

  • संघीय कर्मचारियों को निकालने का नेतृत्व सरकारी दक्षता विभाग कर रहा है, जिसका प्रमुख एलन मस्क हैं। इस विभाग का उद्देश्य संघीय सरकार के आकार को छोटा करना और लागत में कटौती करना है।

  • अमेरिकन फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट एंप्लॉइज (AFGE) के प्रमुख एवरेट केली ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को निकालने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 

Washington / :

United State/ अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के तहत सरकारी कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई है। हाल के दिनों में हजारों संघीय कर्मचारियों को उनकी नौकरियों से निकाला गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कर्मचारियों को वीडियो कॉल के माध्यम से नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि कुछ को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी गई।

वीडियो कॉल पर छंटनी, महज 30 मिनट में सामान समेटने का आदेश

शुक्रवार को छंटनी का नया दौर शुरू हुआ, जिसमें अमेरिकी सरकार के आंतरिक विभाग से करीब 2300 कर्मचारियों को हटाया गया। यह कर्मचारी सार्वजनिक भूमि, राष्ट्रीय उद्यानों और तेल-गैस के पट्टों के प्रबंधन से जुड़े थे। ट्रंप प्रशासन की इस छंटनी की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि कर्मचारियों को ना तो अपना बचाव करने का मौका दिया गया और ना ही पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। कई कर्मचारियों को सिर्फ 30 मिनट का समय देकर अपने कार्यालय छोड़ने का निर्देश दिया गया।

संघीय सरकार के आकार को छोटा करने की कोशिश

संघीय कर्मचारियों को निकालने का नेतृत्व सरकारी दक्षता विभाग कर रहा है, जिसका प्रमुख एलन मस्क हैं। इस विभाग का उद्देश्य संघीय सरकार के आकार को छोटा करना और लागत में कटौती करना है। हालांकि, इस कदम ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर दी है।

कर्मचारियों के अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

अमेरिकन फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट एंप्लॉइज (AFGE) के प्रमुख एवरेट केली ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को निकालने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। केली ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी संस्था ने इस तरह से कर्मचारियों को हटाया है। साल 2022 में एक ब्रिटिश शिपिंग कंपनी ने भी जूम कॉल के जरिए 700 से अधिक कर्मचारियों को हटाया था, जिसकी दुनियाभर में आलोचना हुई थी।

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले ने हजारों कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। सरकारी कर्मचारियों को इस तरह निकालने से कर्मचारी संघ और जनसाधारण में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।