11th February History

Tue 11-Feb-2025,12:08 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

11th February History History of 11th February | History Speaks
    • 2003 - इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपना विश्व कप मैच खेलने से इनकार कर दिया, क्योंकि यह मैच जिम्बाब्वे में खेला जाना था। आपको बता दें कि यह विश्व कप क्रिकेट में स्थान के कारण मैच न खेलने का पहला मामला था।
    • 2007 – हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम कंपनी 'नॉवलिस' का अधिग्रहण किया गया।
Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/11 फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

"सभी महान कार्य पहले असंभव लगते हैं– नेल्सन मंडेला"

आज (11 February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1543 – रोम और इंग्लैंड ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में एक कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी।
1720 –  स्वीडन और प्रशिया के बीच शांति समझौता हुआ।
1793 – नीदरलैंड के वेनलो पर प्रशिया की सेना ने कब्ज़ा किया।
1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826 – लंदन विश्वविद्यालय की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से हुई।
1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्जा किया।
1889 – जापान में मीजी संविधान अपनाया गया।
1933 – महात्मा गांधी के हरिजन साप्ताहिक का प्रकाशन शुरू हुआ।
1944 – जर्मन सेना ने अप्रिलिया, इटली पर पुनः कब्ज़ा कर लिया।
1953 – सोवियत संघ ने इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिये।
1955 – भारत में पहली बार समाचार पत्र प्रकाशित हुए।
1959 – भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकंड ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला।
1963 – अमेरिका ने इराक की नई सरकार को मान्यता दी।
1964 – इस दिन ताइवान ने फ्रांस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए।
1964 – तुर्कों और यूनानियों के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1968 – लेखक और पत्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या की गई।
1973 – जर्मन परमाणु भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता जे. हंस डी. जेन्सन का निधन हुआ।
1990 – दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला को इसी दिन 27 साल की जेल की सज़ा से रिहा किया गया था।
1992 – अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम गुरिल्लाओं की गिरफ्तारी सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये।
1997 – भारतीय खगोल वैज्ञानिक जयंत वी नार्लीकर को 1996 का यूनेस्को कलिंग पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 – एक डच कंप्यूटर प्रोग्रामर ने 'अत्रा कुरनिकोवा' वायरस लॉन्च किया, जिससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।
2003 - इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपना विश्व कप मैच खेलने से इनकार कर दिया, क्योंकि यह मैच जिम्बाब्वे में खेला जाना था। आपको बता दें कि यह विश्व कप क्रिकेट में स्थान के कारण मैच न खेलने का पहला मामला था।
2007 – हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम कंपनी 'नॉवलिस' का अधिग्रहण किया गया।
2008 – रूसी प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
2009 – प्रसिद्ध असमिया लेखक डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गयी।
2013 – रूस के कोमी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 18 खदान मजदूर मारे गये।
2014 - पूर्वी अल्जीरिया के ओम अल बुआदी प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 77 लोग मारे गए।
2015 – तुर्की में एक विश्वविद्यालय छात्रा की बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर हत्या कर दी गई।

आज (11 February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-

1750 – ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले शहीद तिलका मांझी का जन्म।
1847 – महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म।
1874 – बच्चों की किताबों की प्रसिद्ध स्वीडिश लेखिका और चित्रकार एल्सा बेस्को का जन्म हुआ।
1901 – भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्म।
1902 - सोवियत और रूसी अभिनेत्री, गायिका, नर्तकी और यूएसएसआर की पीपुल्स आर्टिस्ट ल्यूबोव ओरलोवा का जन्म हुआ।
1917 – भारतीय क्रांतिकारी टी. नागि रेड्डी का जन्म।
1917 – प्रसिद्ध लेखक सिडनी शेल्डन का जन्म।
1957 – भारतीय अभिनेत्री टीना मुनीम का जन्म।
1978 – स्वीडिश लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता हैरी मार्टिनसन का जन्म हुआ।

आज (11 February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-

1942 – प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
1945 – हिंदी के उपन्यास लेखक हरिकृष्ण 'जौहर' का निधन।
1948 – सोवियत फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, फ़िल्म संपादक और फ़िल्म सिद्धांतकार  सर्गेई आइंस्टीन का निधन हुआ।
1966 – पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।
1973 – जर्मन परमाणु भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता जे. हंस डी. जेन्सन का निधन हुआ।
1977 – भारत के 5वें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का निधन।
1989 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि, लेखक और संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन।
2015 – हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार विष्णु विराट का निधन।