असम सरकार का बड़ा फैसला: 'रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी' का किया निर्माण
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट ने यह फैसला राज्य के औद्योगिक विकास में टाटा ग्रुप के योगदान को सम्मानित करने के लिए लिया है।
सरकार का मानना है कि इस नामकरण से असम एक प्रमुख तकनीकी और निवेश केंद्र के रूप में उभरेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
Assam/ असम सरकार ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में जगीरोड में बनाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम 'रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जगीरोड' रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट ने यह फैसला राज्य के औद्योगिक विकास में टाटा ग्रुप के योगदान को सम्मानित करने के लिए लिया है।
राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास
रतन टाटा और टाटा ग्रुप ने असम में कई क्षेत्रों में निवेश किया है, जिससे राज्य की आर्थिक और औद्योगिक वृद्धि को गति मिली है। सरकार का मानना है कि इस नामकरण से असम एक प्रमुख तकनीकी और निवेश केंद्र के रूप में उभरेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कैबिनेट के अन्य फैसले
सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए सिक्योरिटी क्लियरेंस अनिवार्य किया है और धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई है। इसके अलावा, राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया और हस्ताक्षरित समझौतों (MoU) की समीक्षा के लिए एक सिस्टम भी मंजूर किया गया है।
यह पहल असम के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में मदद करेगी।