History of 10th April (10 अप्रैल का इतिहास)
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने सामाजिक सुधार के उद्देश्य से मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की।
1922 – ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू हुआ।
1925 – एफ. स्कॉट फिट्ज़गेराल्ड द्वारा लिखित "द ग्रेट गैट्सबी" पहली बार न्यूयॉर्क शहर में चार्ल्स स्क्रिब्नर संस द्वारा प्रकाशित हुई।1917 – अमेरिकी कार्बनिक रसायनज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट बर्न्स वुडवर्ड का जन्म हुआ।
1995 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हुआ।
10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. हैनीमैन के जन्मदिन को सम्मानित करना तथा चिकित्सा क्षेत्र में होम्योपैथी के योगदान को श्रद्धांजलि देना है।
आज (10 April) की महत्वपूर्ण घटनाएँ –
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी (ASPCA) की स्थापना की।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने सामाजिक सुधार के उद्देश्य से मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1912 – टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेम्प्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
1922 – ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू हुआ।
1925 – एफ. स्कॉट फिट्ज़गेराल्ड द्वारा लिखित "द ग्रेट गैट्सबी" पहली बार न्यूयॉर्क शहर में चार्ल्स स्क्रिब्नर संस द्वारा प्रकाशित हुई।
1930 – पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।
1932 – मिस्र के प्रसिद्ध अभिनेता उमर शरीफ़ का जन्म हुआ।
1938 – ऑस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बना।
1941 – धुरी शक्तियों ने स्वतंत्र क्रोएशिया राज्य की स्थापना की।
1972 – ईरान में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत हुई।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के बीच समझौता हुआ।
2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
2003 – अमेरिका ने इराक पर कब्जा कर लिया।
2016 – परवूर मंदिर (केरल) में पटाखों में विस्फोट के कारण भीषण आग लगी, जिसमें 100+ लोग मारे गए।
2016 – अश्काशाम से 39 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे भारत, अफगानिस्तान, श्रीनगर और पाकिस्तान प्रभावित हुए।
आज (10 April) के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति –
1894 – भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ।
1897 – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म हुआ।
1901 – भारतीय अर्थशास्त्री धनंजय रामचंद्र गाडगिल (डी.आर. गाडगिल) का जन्म हुआ।
1916 – कोरियाई कलाकार ली जंग-सिओब, जो अपने तेल चित्रों के लिए प्रसिद्ध थे, का जन्म हुआ।
1917 – अमेरिकी कार्बनिक रसायनज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट बर्न्स वुडवर्ड का जन्म हुआ।
1928 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म हुआ।
1932 – विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का जन्म हुआ।
1932 – जयपुर घराने से संबंधित प्रमुख भारतीय शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म हुआ।
1940 – भारतीय गुजराती भाषा की नारीवादी उपन्यासकार वर्षा महेंद्र अडालजा का जन्म हुआ।
1941 – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनयिक मणिशंकर अय्यर का जन्म हुआ।
1944 – भारतीय राजनीतिज्ञ और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जन्म हुआ।
1952 – भारतीय राजनेता नारायण राणे का जन्म हुआ।
1964 – प्रसिद्ध भारतीय सेलिब्रिटी शेफ, उद्यमी और टेलीविजन व्यक्तित्व संजीव कपूर का जन्म हुआ।
आज (10 April) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन –
1931 – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक, महाकवि और महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन हुआ।
1984 – उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का निधन हुआ।
1992 – ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर डी. मिशेल का निधन हुआ।
1995 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हुआ।
2013 – ब्रिटिश फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट एडवर्ड्स का निधन हुआ।
इतिहास में आज (10 April) के महत्वपूर्ण दिन –
10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. हैनीमैन के जन्मदिन को सम्मानित करना तथा चिकित्सा क्षेत्र में होम्योपैथी के योगदान को श्रद्धांजलि देना है।
भारतीय रेल सप्ताह प्रत्येक वर्ष 10 से 16 अप्रैल तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को पहचानना और रेलवे के विकास में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।