13th February History

Thu 13-Feb-2025,01:22 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

13th February History History Speaks | History of 13th Fabruary
  •  विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को रेडियो के महत्व को पहचानने और उसकी भूमिका को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 

  • 1988 में बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/13 फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

"अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ भक्ति होनी चाहिए— स्वामी विवेकानंद"

आज (13th February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1601 - लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
1633 - इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया। वैज्ञानिक गैलीलियो गैलीलि अपने मुकदमे के लिए रोम आए।
1688 - स्पेन ने पुर्तगाल को एक अलग राष्ट्र के रूप में स्वीकार किया।
1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 - दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।
1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
1795 - अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी खुला।
1820 - फ्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
1861 - नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
1880 - थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया।
1920 - अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931- नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।
1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर क़ब्ज़ा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1948 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आमरण अनशन शुरू किया।
1959 - बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1961 - द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों ने बुडापोस्ट पर कब्ज़ा किया। सुरक्षा परिषद ने कांगों में गृहयुद्ध रोकने के लिए बल प्रयोग की स्वीकृति दी।
1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 - असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1975 - तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1988 - बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
1989 - सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए।
1990 - अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991 - अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए।
2001 - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा। 

  • मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।

2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
2003 - यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला।
2004 - भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता।
2005 - इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
2007 - उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत हुआ।
2008 - पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
2009 - रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
2010 - महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।
2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।

आज (13th February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1911 - प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म, जो अपनी क्रांतिकारी और रूमानी रचनाओं के लिए जाने जाते हैं।
1915 - भारत के प्रसिद्ध कवि, लेखक और साहित्यकार गोपाल प्रसाद व्यास का जन्म।
1916 - भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
1995 - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म।

आज (13th February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1832 - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता बुधु भगत का निधन।
1974 - भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का निधन।
2008 - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
2015 - दलित लेखन में अपनी अलग पहचान बनाने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।
2020 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन।

आज (13th february) के दिन का उत्सव-
विश्व रेडियो दिवस: विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को रेडियो के महत्व को पहचानने और उसकी भूमिका को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षा, सूचना और मनोरंजन के माध्यम के रूप में रेडियो की शक्ति को उजागर करना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। यूनेस्को ने 2011 में इसकी घोषणा की।