15th February History
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

15 फरवरी को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्मदिवस और पुण्यतिथियों के रूप में जाना जाता है।
इस दिन एंटी-वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसमें पहला दिन ‘स्लैप डे’ के रूप में मनाया जाता है।
Jabalpur/15th फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।
"हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं— स्वामी विवेकानंद"
आज (15thFebruary) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1564 – महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1798 – फ्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 – एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंगापुर पर जापानी बलों ने हमला किया, जिससे ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी बने।
1944 – ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1970 – इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1976 – भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1982 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से जनवर्धनपुर स्थानांतरित हुई।
1988 – ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 – सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस की गई।
1991 – ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 – ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 – इस्रायल में हिंसा, अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 – मुशर्रफ़ ने भारतीय संसद हमले को आतंकवादी घटना मानने से इनकार किया।
- अफगानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला, स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
2003 – “एरियन 4” रॉकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
- इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 – ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
- लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
2006 – पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
- इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
- खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
2010 – केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
- जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017 – इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
आज (15th February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1921 – भारतीय इतिहासकार और लेखक राधाकृष्ण चौधरी।
1922 – ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता हिंदी कवि नरेश मेहता।
1924 – मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम।
1949 – संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी।
1964 – भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर।
1984 – भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन।
आज (15th February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1869 – महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब।
1948 – प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान।
2015 – भारतीय अभिनेत्री मनोरमा।
आज (15th february) के दिन का उत्सव-
वैलेंटाइन वीक के बाद आज यानी 15 फरवरी से एंटी-वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। एंटी-वैलेंटाइन वीक के पहले दिन स्लैप डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के बीच खास फेमस है जिनका हाल में ही ब्रेकअप हुआ है।
आज के दिन लोग अपने धोखेबाज पार्टनर को थप्पड़ मारकर सबक सिखाते हैं। हालांकि, स्लैप का अर्थ यह नहीं है कि आज के दिन कपल अपने धोखेबाज पार्टनर को सीधा जाकर थप्पड़ मार दें बल्कि स्लैप का मतलब यह भी है कि आप अपनी बातों और कामयाबी से सामने वाले को सही सबक सिखाएं। स्लैप डे मनाने के पीछे का कारण यह है कि आप अपने पार्टनर को यह बता पाएं कि आप उनसे यानी अपने पार्टनर से नाराज हैं। एंटी वैलेंटाइन वीक के पहले दिन मान मर्यादा में रहकर ही स्लैप डे को मनाना चाहिए।