7th February History

Fri 07-Feb-2025,07:50 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

7th February History 7th February History | History Speaks
Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/7 फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

''इतिहास गवाह है कि जीत उन्हीं की होती है, जो सीखने और आगे बढ़ने का हौसला रखते हैं।"

आज (7 February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1792 – प्रशिया और ऑस्ट्रेलिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1831 – यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान स्वीकार किया।
1894 - एडोल्फ सैक्स बेल्जियम में जन्मे आविष्कारक और संगीतकार थे, जिन्हें सैक्सोफोन के निर्माण के लिए जाना जाता था। उनके जीवन और कार्य का संगीत और वाद्य यंत्र निर्माण की दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ा।
1904 – अमेरिका के बाल्टीमोर में पंद्रह सौ इमारतें जलकर राख हो गईं।
1915 – चलती ट्रेन से पहली बार वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को मिला।
1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 – यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 – अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 – अरबों और यहूदियों ने फ़िलिस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
1962 – क्यूबा से सभी तरह के आयात पर अमेरिका ने रोक लगाई।
1962 – जर्मनी में एक कोयला खदान में विस्फोट से लगभग 300 श्रमिक मारे गये।
1965 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरू किए।
1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई।
1987 – जापान द्वारा अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (ANC) को मान्यता दी गई।
1999 – जॉर्डन के राजा हुसैन की मृत्यु के बाद अब्दुल्ला नए शाह बने।
2000 – वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त विरोधी दल की पहली बैठक शुरू हुई।
2001 – एरियल शेरोन इजरायल के प्रधानमंत्री चुने गए।
2003 – फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफरिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग हुई।
2009 – महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.सी. जमीर ने प्रतिभा पाटिल को डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया।
2010 – दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हुआ।
2016 – उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र संधियों का उल्लंघन कर बाह्य अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च किया।

आज (7 February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1898 – डॉ. भीमराव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर।
1908 – क्रांतिकारी और लेखक मन्मथनाथ गुप्त।
1980 – अभिनेत्री प्राची शाह।
1987 – भारतीय अभिनेत्री अंकिता शर्मा।
1993 – बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत।

आज (7 February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1942 – भारतीय क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल।
2010 – पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. टी.आर. विनोद।

आज (7 february) के दिन का उत्सव-
सुरक्षित इंटरनेट दिवस: फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह 7 फरवरी को मनाया जाएगा। यह दिन सभी हितधारकों से एक साथ मिलकर इंटरनेट को सभी के लिए सुरक्षित और बेहतर स्थान बनाने का आह्वान करता है।

रोज़ डे : यह वैलेंटाइन वीक की शुरुआत का प्रतीक है, जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे तक मनाया जाता है। रोज़ डे पर, लोग प्यार, दोस्ती और स्नेह के प्रतीक के रूप में गुलाब का आदान-प्रदान करते हैं।

राष्ट्रीय अश्वेत एचआईवी/एड्स जागरूकता दिवस : इस दिन का उद्देश्य अश्वेत समुदाय पर एचआईवी/एड्स के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और एचआईवी की रोकथाम, जांच और उपचार को प्रोत्साहित करना है। यह लोगों को जांच करवाने, उपचार प्राप्त करने और एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों की सहायता करने के महत्व के बारे में शिक्षित करने का एक अवसर है।