4th March History

Tue 04-Mar-2025,09:28 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

4th March History History Speaks | 4th March History
  • 1921 - असहयोग आंदोलन के दौरान ननकाना साहिब गुरुद्वारे में सैनिकों द्वारा गोलीबारी, 70 लोगों की मौत।

  • 1931 - ब्रिटिश वायसराय एडवर्ड फ्रेडरिक लिंडले वुड और महात्मा गांधी के बीच राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक कानून पर समझौता।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/4th मार्च का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

आज (4th March) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1921 - असहयोग आंदोलन के दौरान ननकाना साहिब गुरुद्वारे में सैनिकों द्वारा गोलीबारी, 70 लोगों की मौत।
1931 - ब्रिटिश वायसराय एडवर्ड फ्रेडरिक लिंडले वुड और महात्मा गांधी के बीच राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक कानून पर समझौता।
1998 - भारत के प्रकाश शाह को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया।
1999 - संयुक्त राष्ट्र ने कर्मचारियों को परित्यक्त पत्नी और बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा की।
2001 - तालिबान ने मूर्तियों को खरीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
2002 - अफगानिस्तान में भूस्खलन से 150 लोगों की मौत।
2003 - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में नाइजर नदी में नौका डूबने से 80 लोगों की मौत।
2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान पर नई पाबंदियाँ लगाईं।
2009 - भारतीय रिज़र्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.5% की कटौती की।
2009 - राजस्थान के पोखरण में ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का परीक्षण किया गया।

आज (4th March) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1856 - तोरु दत्त, अंग्रेज़ी भाषा की कवयित्री।
1881 - रामनरेश त्रिपाठी, प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि।
1883 - दरबान सिंह नेगी, विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त भारतीय सैनिक।
1886 - बलुसु संबमूर्ति, मद्रास के स्वतंत्रता सेनानी।
1921 - फणीश्वरनाथ रेणु, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1922 - दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री।
1929 - कोमल कोठारी, राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं के संकलक।
1930 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1980 - रोहन बोपन्ना, भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

आज (4th March) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1899 - ठाकुर जगमोहन सिंह, विजयराघवगढ़ के राजकुमार एवं साहित्यकार।
1928 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा, प्रसिद्ध अधिवक्ता और राजनेता।
1939 - लाला हरदयाल, गदर पार्टी के संस्थापक।
2007 - सुनील कुमार महतो, भारतीय सांसद।
2011 - अर्जुन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
2016 - पी. ए. संगमा, भारतीय राजनीतिज्ञ।

आज (4th मार्च) के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)।
1951 - नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन।
2008 - हिंदी के विद्वान डॉ. मदन लाल मधु को स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2009 - पोखरण में ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण।
2012 - व्लादिमिर पुतिन रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित।

आज (4th मार्च) के महत्वपूर्ण दिन-
विश्व मोटापा दिवस : यह दिवस वैश्विक स्वास्थ्य समस्या के रूप में मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक मोटापा संकट को समाप्त करने के लिए व्यावहारिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय व्याकरण दिवस (यू.एस.ए.) : संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया जाने वाला यह दिवस उचित व्याकरण के महत्व तथा प्रभावी संचार में इसकी भूमिका पर जोर देता है।

अंतर्राष्ट्रीय स्क्रैपबुकिंग उद्योग दिवस : यह दिन स्क्रैपबुकिंग के शिल्प और उद्योग का जश्न मनाता है, तथा इस लोकप्रिय शौक में शामिल रचनात्मकता और व्यक्तिगत कहानी कहने पर प्रकाश डालता है।