8th March History

Sat 08-Mar-2025,12:59 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

8th March History
  • 1909 – अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया और 1910 को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में हुए अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा गया।

  • 1930 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।

  • 1948 – एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।

  • 2009 – भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

Jabalpur/ 8 मार्च का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।

8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas) – क्रमबद्ध रूप में

8 मार्च को हुए प्रमुख घटनाएँ

1907 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।

1909 – अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

1910 – कोपेनहेगन (डेनमार्क) में हुए अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा गया।

1911 – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार उरोप में मनाया गया था।

1930 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।

1948 – एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।

2001 - इज़रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2004 – इराक के गवर्निंग काउंसिल ने नए संविधान पर हस्ताक्षर किए।

2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 - मुंबई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।

2008 – फिल्म "फेयर ऑफ फुटपाथ" ने काहिरा इंटरनेशनल फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009 – भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता।

2017 - मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।

2018 - नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2018 - भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

8 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1864 – मराठी लेखक हरी नारायण आप्टे।

1889 – गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चंद भार्गव।

1889 – भारतीय राजनीतिज्ञ और ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रांत के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास।

1921 – प्रसिद्ध फिल्म गीतकार साहिर लुधियानवी।

1953 – राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया।

1975 – भारतीय अभिनेता फ़रदीन ख़ान।

1989 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर।

8 मार्च को हुए निधन

1535 – मेवाड़ की रानी कर्णावती।

1957 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: जो प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, यह दिवस महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है