अयोध्या: सुहागरात में दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या अनसुलझी पहेली?
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

शादी के महज एक दिन बाद सुहागरात के दौरान दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप कुमार (24) फंदे से लटका मिला, जबकि दुल्हन शिवानी (22) का शव बिस्तर पर पड़ा था।
प्रदीप ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन की हत्या की और फिर आधे घंटे बाद खुद भी फांसी लगा ली।
रात 9:53 बजे प्रदीप ने अपने भांजे अनुज को कॉल किया था और नया मोबाइल फोन खरीदने की बात कही थी।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी के महज एक दिन बाद सुहागरात के दौरान दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप कुमार (24) फंदे से लटका मिला, जबकि दुल्हन शिवानी (22) का शव बिस्तर पर पड़ा था।
रात में हुआ हादसा, सुबह खुला राज
शादी के बाद आठ मार्च को दुल्हन की विदाई हुई और परिवार के लोग नौ मार्च को रिसेप्शन की तैयारियों में लगे थे। रात 11 बजे दोनों अपने कमरे में चले गए। लेकिन सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा न खुलने पर खिड़की तोड़ी गई, तब यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया।
रहस्य बनी मौत, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस को मौके से दूल्हे का मोबाइल मिला, जिसमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। प्रदीप ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन की हत्या की और फिर आधे घंटे बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस को उसके फोन में एक अधूरा टाइप किया गया मैसेज भी मिला, जिसमें दुल्हन का नाम लिखा था लेकिन आगे कुछ नहीं था।
भांजे को किया था आखिरी कॉल
रात 9:53 बजे प्रदीप ने अपने भांजे अनुज को कॉल किया था और नया मोबाइल फोन खरीदने की बात कही थी। माना जा रहा है कि वह दुल्हन के लिए नया फोन लेना चाहता था। हालांकि, कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
परिजनों ने नहीं की पुलिस कार्रवाई की मांग
इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। दोनों परिवारों की सहमति से दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया।
रहस्य बरकरार, पुलिस के सामने कई सवाल
इस दर्दनाक घटना के पीछे की असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। क्या यह आत्महत्या थी, या कोई और कारण? पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।