History of 25 April (25 अप्रैल का इतिहास)

Fri 25-Apr-2025,05:43 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

History of 25 April (25 अप्रैल का इतिहास) History Speaks | History of 25 April
  • 25 अप्रैल 1809 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिसने ब्रिटिश शासन और पंजाब के सिख राज्य के बीच समझौते की नींव रखी।

  • 2021 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड-19 के कारण निधन हुआ, और इराक के बगदाद में कोविड अस्पताल में आग लगने से 82 लोग मारे गए।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

25 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा हुआ है। इस दिन 1809 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1867 में जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई। 1982 में दिल्ली में टेलीविजन पर रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई। इसके अलावा, 2021 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन हुआ और इराक के बगदाद में कोविड अस्पताल में आग से 82 लोगों की मौत हो गई। इस दिन का महत्व विश्व इतिहास और भारत के लिए विशेष है।

आज (25 अप्रैल) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1809 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
1975 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 – जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी।
1989 – इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2005 – जापान में हुई रेल दुर्घटना में 100 लोगों की जान चली गई।
2008 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2021 – पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन हुआ।
2021 – इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गई।

आज (25 अप्रैल) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति-
1969 – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म हुआ।
1904 – साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का जन्म हुआ।
1900 – संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म हुआ।
1977 – दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।

आज (25 अप्रैल) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
2005 – भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन हुआ।
2000 – भारतीय हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन हुआ।