12th March History
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
1954 - भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
1984 - बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म।
1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
Jabalpur/ 12 मार्च का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।
“जिस दिन एक सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल
जाए तब मान लीजिएगा कि आप कामयाब हो गए l”
– डॉ. अब्दुल कलाम
12 मार्च का इतिहास (12 March Ka Itihas) – महत्वपूर्ण घटनाएं
2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।
1993 - मुंबई में हुए बम धमाकों में लगभग 300 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1970 - अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई।
1958 - ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
1954 - भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
1942 - ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
1930 - महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की।
1904 - ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
1755 - अमेरिका में भाप के पहले इंजन का उपयोग खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
1664 - ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1609 - अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
12 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (Famous Birthdays on 12 March)
1984 - बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म।
1913 - भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म।
1838 - ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म।
12 मार्च को हुए निधन (Death Anniversaries on 12 March)
1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
1960 - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का निधन।
12 मार्च के उत्सव (Festivals & Observances on 12 March)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस।
डांडी कूच दिवस (1930)।