History of 15th April (17 अप्रैल का इतिहास)
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

17 अप्रैल को तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट, सीरिया की स्वतंत्रता, भारत में पनबिजली की शुरुआत और रोहिणी उपग्रह लॉन्च जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं।
यह दिन विश्व हीमोफीलिया दिवस, हाइकू कविता दिवस और सीरियाई स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो स्वास्थ्य, रचनात्मकता और स्वतंत्रता को सम्मानित करते हैं।
आज (17 April) की महत्वपूर्ण घटनाएँ –
1815 – इंडोनेशिया के तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट से 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
1895 – चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी समझौता हुआ।
1899 – कोलकाता में पहली बार पनबिजली आई।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1970 – अपोलो 13 मिशन के अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट संघ बनाने की घोषणा की।
1977 – स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।
1982 – कनाडा ने अपना नया संविधान अपनाया।
1983 – एसएलवी-3 रॉकेट ने दूसरा रोहिणी उपग्रह पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
1986 – नीदरलैंड और सिसली के बीच शांति बहाल करते हुए युद्ध की स्थिति समाप्त की गई।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी सफलतापूर्वक धरती पर लौटा।
1995 – पाकिस्तान में बाल श्रमिकों के लिए आवाज़ उठाने वाले इक़बाल मसीह की हत्या।
2006 – सूडान की भूमिका के कारण चाड ने अफ्रीकी संघ की शांति वार्ता से खुद को अलग कर लिया।
2008 – मुद्रास्फीति दर 0.27% घटकर 7.14% हुई।
2008 – हनुंग थॉमस एंड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीनी कंपनी के अधिग्रहण के लिए समझौता किया।
2008 – भारत और ब्राज़ील के बीच चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
आज (17 April) के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति –
1941 – संत आसाराम बापू का जन्म हुआ था।
1947 – श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ।
1961 – भारत के प्रसिद्ध बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म हुआ।
आज (17 April) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन –
1895 – कोलंबियाई लेखक, राजनीतिज्ञ और सैनिक जॉर्ज इसाक का निधन हुआ।
1989 – मिस्र की प्रसिद्ध चित्रकार और महिला अधिकार कार्यकर्ता इंजी अफलातून का निधन हुआ।
1975 – भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन का निधन।
2005 – साहित्यकार और राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री का निधन।
2014 – नोबेल पुरस्कार विजेता कोलंबियाई लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज़ का निधन।
इतिहास में आज (17 April) के महत्वपूर्ण दिन –
विश्व हीमोफीलिया दिवस:
हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हीमोफीलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और प्रभावित लोगों को बेहतर देखभाल एवं उपचार की सुविधा दिलवाना है।
अंतर्राष्ट्रीय हाइकू कविता दिवस:
यह दिन हाइकू — जापानी कविता के एक लघु लेकिन प्रभावशाली रूप — को समर्पित है। हाइकू की सादगी और गहराई को सेलिब्रेट करते हुए, यह दिन लोगों को अपनी हाइकू कविताएं लिखने और साझा करने के लिए प्रेरित करता है।
सीरियाई स्वतंत्रता दिवस:
17 अप्रैल, 1946 को सीरिया ने फ्रांसीसी शासन से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस दिन फ्रांसीसी सैनिकों की अंतिम टुकड़ी सीरिया से हट गई थी। इसे देश के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मालबेक विश्व दिवस:
यह दिन मालबेक अंगूर और उससे बनी वाइन को समर्पित होता है, जो खासकर अर्जेंटीना में लोकप्रिय है। दुनियाभर में मालबेक वाइन प्रेमी इस दिन इसका स्वाद लेकर इसे सेलिब्रेट करते हैं।